NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दीपके बोले- ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’

नई दिल्ली:
NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहे आंदोलन में प्रदर्शनकारी लगातार उनकी जवाबदेही तय करने और इस्तीफे की मांग कर रहे थे। आंदोलनकारियों का कहना था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम पर वे पीछे नहीं हटेंगे।

इस्तीफे के बाद आंदोलन से जुड़े नेता दीपके ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन जनता की एकजुटता ने यह धारणा बदल दी। उन्होंने कहा, “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। अगर आप डरते नहीं हैं और सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो लोकतंत्र में किसी से भी जवाबदेही तय कराई जा सकती है।”

दीपके ने इसे लोकतांत्रिक आंदोलन की जीत बताते हुए कहा कि जनता की आवाज़ को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।

Spread the love