अर्बन स्क्वायर मॉल में 500 से अधिक बच्चों ने सीखी पिज्जा बनाने की कला

उदयपुर के सबसे बड़े रिटेल डेस्टिनेशन अर्बन स्क्वायर मॉल में आयोजित डोमिनोज़ जूनियर पिज्जा शेफ वर्कशॉप में बच्चों और अभिभावकों का शानदार उत्साह देखने को मिला। दो दिवसीय इस आयोजन में 500 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपने हाथों से पिज्जा बनाना सीखा और विभिन्न रोचक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

वर्कशॉप के दौरान डोमिनोज़ के विशेषज्ञों ने बच्चों को पिज्जा बनाने की पूरी प्रक्रिया सिखाई। प्रतिभागियों ने खुद पिज्जा तैयार किया और उन्हें डोमिनोज़ की ओर से जूनियर पिज्जा शेफ सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। इसके अलावा सभी बच्चों को विशेष 4-कोर्स मील भी उपलब्ध कराया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में परिवार अर्बन स्क्वायर मॉल पहुंचे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पिज्जा बनाने का अनुभव लिया, जबकि अभिभावकों ने इसे बच्चों के लिए सीखने और मनोरंजन का अनूठा अवसर बताया। बच्चों के जबरदस्त उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब कई स्कूल भी इस पहल से जुड़ने लगे हैं। डोमिनोज़ ने स्कूलों के माध्यम से भी बच्चों को इस हैंड्स-ऑन पिज्जा मेकिंग वर्कशॉप का अनुभव देने की पहल शुरू की है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस तरह की सीखने वाली गतिविधि का हिस्सा बन सकें।

भूमिका एंटरप्राइजेज की सीईओ नंदिनी तनेजा ने कहा, “अर्बन स्क्वायर मॉल में आयोजित डोमिनोज़ जूनियर पिज्जा शेफ वर्कशॉप को मिली शानदार प्रतिक्रिया हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। 500 से अधिक बच्चों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि लोग ऐसे अनुभवात्मक आयोजनों को पसंद कर रहे हैं, जो मनोरंजन के साथ बच्चों को कुछ नया सीखने का अवसर भी दें। बच्चों के उत्साह को देखते हुए स्कूलों का भी इस पहल से जुड़ना हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। डोमिनोज़ ने स्कूलों के माध्यम से भी बच्चों को इस अनुभव का हिस्सा बनने का अवसर दिया है, जिससे और अधिक बच्चे पिज्जा बनाने की कला को करीब से सीख सकेंगे। हमारा प्रयास है कि अर्बन स्क्वायर मॉल केवल शॉपिंग का केंद्र न होकर पूरे परिवार के लिए यादगार अनुभवों का पसंदीदा गंतव्य बने। आने वाले समय में भी हम ऐसे कई आकर्षक और परिवार-केंद्रित आयोजन करते रहेंगे।”

अर्बन स्क्वायर मॉल समय-समय पर बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए विभिन्न मनोरंजक, सांस्कृतिक और अनुभवात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है, जिससे यह उदयपुर के प्रमुख लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है।

Spread the love