कानोड़। चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शनिवार, 4 जुलाई को कानोड़ प्रवास पर रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव ने बताया कि राज्यपाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाल ग्राम स्थित देवास परियोजना बांध संख्या-3 का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे कानोड़ पहुंचेंगे।
कानोड़ में राज्यपाल दिनेश जोशी की सुपुत्री चित्रा तथा ब्रह्मदत्त व्यास की पौत्री प्रेरणा के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। दिनेश जोशी विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला संगठन मंत्री एवं बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक रह चुके हैं, जबकि ब्रह्मदत्त व्यास विद्या निकेतन संस्थान के संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
विवाह समारोह में शामिल होने के बाद राज्यपाल उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
