बांसवाड़ा में हॉस्टल वार्डन ने 8-साल के मासूम को बेंत से पीटा:छोटे-भाई के साथ गंदी हरकत का किया था विरोध, बेड पर उल्टा लिटा कर मारा !

बांसवाड़ा – बांसवाड़ा के एक निजी स्कूल हॉस्टल में चौथी क्लास के 8 साल के स्टूडेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉस्टल वार्डन ने 3 मई की रात बच्चे को कमरे में बंद कर बेंत से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। मामला तब सामने आया जब गर्मी की छुट्टियों में घर पहुंचे बच्चे के शरीर पर मां ने चोट के गहरे नीले निशान देखे। राजतालाब थाना पुलिस ने आरोपी वार्डन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्चे ने बताया कि 3 मई की रात वार्डन उसे खींचकर एक कमरे में ले गया। वहां उसे बिस्तर पर उल्टा लिटाकर दीवार से चिपका दिया और लकड़ी की बेंत से लगातार मारपीट की। बच्चे के अनुसार मार इतनी ज्यादा थी कि बेंत टूट गई और वह बेहोश हो गया। उसने आरोप लगाया कि जाते समय वार्डन ने धमकी दी कि किसी को बताया तो और मारेंगे।

Spread the love