अजमेर में पेपर कटर से ज्वेलर पर हमला, पैसो को लेकर चल रहा था विवाद

पल पल राजस्थान

अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलर पर पेपर कटर से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए पड़ोसी युवक पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को पुलिस ने जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। पैसों को लेकर हुई कहासुनी पर यह हमला किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के नया बाजार मुकेश गोयल नाम के व्यक्ति की ज्वेलरी की शॉप है। जहां पर बुधवार को उदयपुर निवासी दिनेश जैन अपनी पत्नी के साथ पहुंचा था। दुकान में ज्वेलर से हुई कहासुनी के बाद दिनेश ने पेपर कटर से दुकानदार मुकेश पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी बीच पड़ोस में गन्ने की जूस की दुकान लगाने वाला नीलू भी बीचबचाव करने पहुंचा तो उसकी जाग पर भी पेपर कटर से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को जेएलएन अस्पताल में भिजवाया जहां उनका उपचार किया गया। पैसों को लेकर पूर्व में चल रहे विवाद को लेकर यह हमला किया गया है। हालांकि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

Spread the love