
वल्लभनगर क्षेत्र के धारता स्थित शनि महाराज मंदिर में समाजसेवी अरविन्द सिंह पाटिया के जन्मदिन पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे वल्लभनगर में इस आयोजन की चर्चा रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाडनूं विधायक मुकेश भाकर रहे। उन्होंने अरविन्द सिंह पाटिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। बताया गया कि छात्र जीवन से ही दोनों के बीच घनिष्ठ मित्रता रही है।
इस मौके पर वल्लभनगर के पूर्व विधायक महाराज रणधीर सिंह भीण्डर, विरमदेव सिंह कृष्णावत और उत्तम चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, संतों का भी सानिध्य देखने को मिला, जिसमें बांसवाड़ा के महंत सूर्यवीर सिंह जी और बम्बोरा के महंत दत्तगिरी जी शामिल रहे।
कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने खासा उत्साह पैदा किया। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह जनसैलाब अरविन्द सिंह पाटिया की मजबूत सामाजिक पकड़ और बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है
