
सलूंबर |
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सलूंबर द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 25 मार्च 2026 को विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सलूंबर डॉ. महेंद्र कुमार परमार एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वी. डी . मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर जिले में 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 25 मार्च को प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल से जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा द्वारा रैली को झंडा दिखाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। जिसमें Anm स्टूडेंट तथा स्वच्छ परियोजना से स्वास्थ्यकर्मी ,समन्वयक, who कंसल्टेंट डॉ आशुतोष शर्मा,STS इमरान खान पठान तथा राजेन्द्र प्रसाद मीणाSTLS भूपेंद्र चौबीसा द्वारा भाग लिया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टीबी की रोकथाम, पहचान एवं उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 25 मार्च 2026 से शुरू होकर 100 दिनों तक चलेगा। अभियान के दौरान चिन्हित उच्च जोखिम वाले गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की टीबी जांच के साथ-साथ हीमोग्लोबिन (Hb), शुगर, ब्लड प्रेशर (BP), बीएमआई तथा एक्स-रे जांच की जाएगी।

यदि किसी व्यक्ति की एक्स-रे रिपोर्ट में असामान्यता पाई जाती है तो उसका बलगम नमूना लेकर NAAT जांच की जाएगी। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर मरीज को तुरंत निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त अभियान के तहत छात्रावास, वृद्धाश्रम, अनाथालय, जेल, किशोर निरोध केंद्र, निराश्रित आश्रय स्थल, रैन बसेरा, बीपीएल आवास एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी विशेष जांच एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाएं। साथ ही मीडिया से भी व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनजागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
“टीबी हारेगा, देश जीतेगा”
इसी संदेश के साथ जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
