मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर, हेलिकॉप्टर से पहुंचे बेणेश्वर धाम, हेलीपैड पर हुआ जोरदार स्वागत

डूंगरपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को डूंगरपुर दौरे पर है। वे यहां हेलिकॉप्टर से पहुंचे। बेणेश्वर धाम पहुंचने पर हेलीपैड पर सीएम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने सीएम शर्मा का स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री यहां वाल्मीकि मंदिर, हरि मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए। बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज से भी सीएम शर्मा मुलाकात करेंगे।

120 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बेणेश्वर धाम सभा स्थल के पास ही राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी ओर स्टॉल का अवलोकन करेंगे। इसके बाद राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री बेणेश्वर धाम पर 120 करोड़ रुपए विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

जिला कारागृह का करेंगे उद्घाटन
वही डूंगरपुर में तिजवड में 16 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 400 कैदियों की क्षमता वाली जिला कारागृह का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आने से पहले ही पांडाल में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ता ओर लोग हाथों में झंडे लेकर पहुंचने लगे है।

Spread the love