
जयपुर के फुलेरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसल गया। वह स्टेशन पर पानी की बोतल भरने गया था। इतने में ट्रेन की स्पीड बढ़ गई। इस पर वह भागते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिरने वाला था। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला हेड कॉन्स्टेबल की सतर्कता से उसकी जान बच गई।
मौके पर मौजूद आरपीएफ की महिला हेड कॉन्स्टेबल सरोज भाकर ने तुरंत दौड़कर उसे पकड़ लिया और प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पूरा मामला फुलेरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। ट्रेन नंबर 19031 योगा एक्सप्रेस के रवाना होने के दौरान हादसा हुआ। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
