अजमेर में वकील की हत्या, VIDEO:प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई से हुआ था झगड़ा

अजमेर में प्रॉपर्टी विवाद में वकील की हत्या कर दी। वकील के छोटे भाई का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसके भाई को धक्का दिया। इससे वह सिर के बल गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। घटना आदर्श नगर थाना इलाके की सोमवार सुबह 7 बजे की है।

मृतक बलवीर सिंह रावत (43) के छोटे भाई पुष्पेंद्र सिंह रावत ने प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई भगवान सिंह रावत, भाभी और उनके बच्चों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुष्पेंद्र सिंह ने आदर्श नगर थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

बलवीर का शव जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मामले की सूचना पर आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटू लाल, अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता हॉस्पिटल पहुंचा।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love