
जयपुर में पोलो मैच में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आईं। राजस्थान पोलो क्लब के रामबाग पोलो ग्राउंड पर ‘कोग्निवेरा पोलो कप 2026’ का मलाइका ने उद्घाटन किया।
वहीं मैच के दौरान एक टीम के खिलाड़ी खेल के दौरान घोड़े से नीचे गिर गए। इस कारण कुछ मिनट के लिए खेल रोकना पड़ा।
पोलो ग्राउंड पर मंगलवार को अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर और दोनों टीमों के लिए बॉल पास करते हुए टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जयपुर टीम और थंडर बोल्ट टीम के बीच हुआ। इस रोमांचक मैच में जयपुर टीम के कप्तान सवाई पद्मनाभ सिंह ने लगातार तीन गोल दागकर हैट्रिक बनाई और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके आक्रामक खेल ने पहले ही दिन जयपुर टीम को मजबूती से आगे बढ़ाया।
वहीं कप की ट्रॉफी लगभग 7 फीट ऊंची है। यह अब तक की दुनिया की सबसे बड़ी पोलो ट्रॉफी मानी जा रही है।
मैच के दौरान एक घटना घटी। थंडर बोल्ट टीम के खिलाड़ी मृत्युंजय चौहान खेल के दौरान घोड़े से गिर गए। वहां उन्हें सवाई पद्मनाभ सिंह ने संभाला। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत पहुंचकर उनका परीक्षण किया। इस कारण कुछ मिनटों के लिए खेल रोकना पड़ा। राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर बाद मृत्युंजय चौहान पुनः अपने घोड़े के साथ मैदान में लौट आए और खेल जारी रहा।
पोलो मैच देखने आईं मलाइका अरोड़ा पूरे समय बेहद उत्साहित नजर आईं। वे स्टैंड पर खड़े होकर खिलाड़ियों के खेल के वीडियो बनाती दिखीं। साथ ही दर्शकों के साथ भी कई वीडियो और तस्वीरें लीं। इससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान पर मलाइका विंटेज कार में बैठकर पहुंचीं
