अजमेर बंद के दौरान ई-रिक्शा ड्राइवर को थप्पड़ जड़े

पल पल राजस्थान

अजमेर,अजमेर बंद के दौरान हाथों में लाठी-डंडे लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोग बाजार बंद कराने निकले। रास्ते में कई जगह टेम्पो, ई-रिक्शा के पहियों की हवा निकाली। सवारियों को गाड़ियों से उतरवाया लिया। एक जगह तो ई-रिक्शा ड्राइवर से तू-तू, मैं-मैं हो गई। इसके बाद एक व्यक्ति ने ड्राइवर को कई चांटे जड़ दिए। साथ के लोगों ने बीच-बचाव किया। आक्रोश रैली सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए हैं। तमाम कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए और नारेबाजी की। बाद में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड के विरोध में शनिवार को अजमेर बंद है। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। दरगाह बाजार में कुछ दुकानें खुली मिली थीं। दुकानदारों से उन्हें अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की गई। 124 से ज्यादा संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। इमरजेंसी सेवाओं पर बंद का असर नहीं है। स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, हॉस्पिटल जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से दूर रखा गया है।

Spread the love