स्टूडेंट्स से कॉपियां चेक कराने पर दोषी-कर्मचारियों पर हो कार्रवाई:MDS यूनिवर्सिटी में छात्रों ने दिया धरना; प्रशासन ने बिना अनुमति प्रदर्शन पर लगाई रोक

अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के बाहर स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए।

छात्र नेताओं ने कहा- हाल ही विश्वविद्यालय की कॉपियां कॉलेज के छात्रों द्वारा चेक करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ था। कॉपियां चेक करने में करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी मिलकर भ्रष्टाचार करते हैं और कॉपियां कॉलेज के बच्चों या परिवार के लोगों से चेक करवाते हैं।

छात्र नेताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए कुलपति से परीक्षा प्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। स्टूडेंट्स ने कुलपति को बाहर बुलाने को लेकर यूनिवर्सिटी के बाहर धरना दिया। कुलपति जब ज्ञापन लेने के बाहर नहीं आए तो स्टूडेंट्स हाईवे की ओर निकल गए।

वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर लिखा कि विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन पर रोक है। प्रदर्शन में नुकसान होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्र नेता जुबेर खान ने बताया- विश्वविद्यालय लगातार अपनी प्रतिष्ठा खो रहा है। इसका मुख्य कारण कुलगुरु, परीक्षण नियंत्रक और अन्य स्टाफ है। सबकी मिलीभगत के कारण प्रतिवर्ष लाखों स्टूडेंट प्रताड़ित हो रहे हैं। कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कुलगुरु की जाती है।

उन्होंने कहा- हाल ही विश्वविद्यालय की कॉपियां कॉलेज स्टूडेंट्स के चेक करने का वीडियो शेयर हुआ था। प्रशासनिक अधिकारी कॉलेज के स्टूडेंट्स या परिवार के लोगों से कॉपियां चेक करवाते हैं। इसमें भ्रष्टाचार हो रहा है।

छात्र नेताओं ने कहा- कुलपति से मांगे है कि परीक्षा प्रणाली की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वर्ष 2025-26 सत्र में विश्वविद्यालय के खेलों में भारी भ्रष्टाचार सामने आया है। इस भ्रष्टाचार की भी जांच की जाए।

प्रदर्शन के दौरान सिविल लाइंस थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।

Spread the love