
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को आयोजित होगा। आयोजन को लेकर आज दादाबाड़ी बस्ती के सर्व समाज द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस दौरान 1 फरवरी को भव्य कलश यात्रा आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई इसके तहत श्री पंचमुखी दरबार से 1 फरवरी रविवार को सुबह 9:15 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इस कलश यात्रा में 1100 महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर शामिल होंगी। दरबार से प्रारंभ होकर पूरी बस्ती में विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री बक्ता बाबा मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। कलश यात्रा का मार्ग में कई जगह स्वागत किया जाएगा।
कार्यकारिणी का किया गठन
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष पटेल बंशी लाल खोईवाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमे कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम सोलंकी, संरक्षक शिवलाल डीडवानिया, तेली समाज के वरिष्ठ पंच रामसुख तेली, देवीलाल तेली को बनाया गया।
इनकी रही मौजूदगी
तेली महासभा युवा जिला अध्यक्ष प्यारेलाल तेली, सांवरमल तेली,श्यामलाल खींची, अंबालाल पटेल,हजारीलाल सोलंकी, रामपाल खोईवाल, पुरुषोत्तम पटेल, किशन अग्रवाल, समाज सेवक शिवलाल तेली, मुकेश कोली, कैलाश चंद्र पटेल, लक्ष्मी नारायण डीडवानिया, ज्ञानमल तेली मथुरा लाल तेली, शोभा लाल डीडवानिया, लादू लाल, श्याम लाल,बसंती लाल पटेल, किशन खोईवाल, जसवंत कोली, उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल, कोषाध्यक्ष ईश्वर पटेल, महिला मंडल रेखा डीडवानिया, आशा खोईवाल, आशा पटेल सहित सर्व समाज बंधु उपस्थित रहे।
