नामर्द नहीं चाहिए…पति ने सुसराल की चौखट पर जान दी:पत्नी ने दरवाजा बंद किया, कानपुर में ढाई साल पहले लव-मैरिज की थी

कानपुर में एक युवक ने ससुराल की चौखट के बाहर जहर खाकर जान दे दी। वह पत्नी को मनाने पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने उसके मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया। पति काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन नहीं खुला। फिर बुधवार दोपहर 3:40 बजे उसने पत्नी को आखिरी कॉल की, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई।

इसके बाद पति अपने ऑटो में बैठा और जहर खा लिया। फिर ऑटो से ही अपने घर पहुंचा। वहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घरवालों ने उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। बुधवार देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों का 8 साल से अफेयर चल रहा था। ढाई साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी की थी। 4 महीने पहले पति से झगड़े के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी।

अब पति-पत्नी के बीच की वॉट्सऐप चैट सामने आई है। इसमें पत्नी ने पति को लिखा- तुझ जैसा नामर्द, धोखेबाज नहीं चाहिए। नफरत हो गई है… तुझसे, तेरे नाम से, तेरी दोगली हरकतों से। मेरी वजह से पहली बार बाहर का खा रहा है क्या?

Spread the love