नेट बैंकिंग शुरू करने का झांसा देकर निकले 1 लाख रुपए

पल पल राजस्थान

Ajmer News अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। कॉलर ने नेट बैंकिंग शुरू करने का झांसा देकर अलग-अलग अकाउंट से करीब 1 लाख रुपए विड्रोल कर लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत रामगंज थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार नगर कॉलोनी तारागढ़ रोड निवासी भवर लाल वर्मा (65)ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसके पास एक संजय कुमार नाम के व्यक्ति का कॉल आया था। जिसने उसे नेट बैंकिंग शुरू करने का झांसा दिया था। वह जल्दी में था क्योंकि उसे जोधपुर की ट्रेन पकड़नी थी, जिसके कारण उसने कॉलर की ओर से बताई गई जानकारी पर एक एप डाउनलोड कर लिया था। पीड़ित ने बताया- एप पर जानकारी देने के बाद वह अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन चला गया था। ट्रेन में जब मोबाइल चालू किया तो नेटवर्क नहीं होने के कारण कुछ पता नहीं चला था। पीड़ित ने बताया कि जब जोधपुर उतरा और उसके पास एक मैसेज आया था। जिसमें से उसके दो अकाउंट से पैसे कट चुके थे। ठगों के द्वारा करीब उसके अकाउंट से करीब एक लाख विड्रोल कर लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love