नम आंखों से दी सेवंत्री सरपंच विकास दवे को अंतिम विदाई

पल पल राजस्थान । महावीर व्यास

राजसमंद के सेवंत्री गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। सेवंत्री सरपंच विकास दवे के आकस्मिक निधन के बाद आज उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

गैर नृत्य के दौरान हुआ निधन

बीती रात रूपनाराय मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ गैर नृत्य के दौरान सरपंच विकास दवे को दिल का दौरा पड़ गया। नाचते-नाचते ही वे मंच पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

गांव में शोक और सन्नाटा

इस दुर्घटना से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निज गांव कसार में मातम पसरा हुआ है। कम उम्र में ही उन्होंने बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं, लेकिन असमय निधन से हर कोई स्तब्ध है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम यात्रा में भाजपा के कई बड़े नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और विकास दवे के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका अचानक जाना अपूरणीय क्षति हैक्षेत्र की जनता सरपंच विकास दवे को हमेशा याद रखेगी।

Spread the love