80 करोड़ की एमडी बनाई, सप्लाई के लिए लग्जरी कारें, पड़ोसी के घर से निगरानी

बाड़मेर। भारत-पाक बॉर्डर पर राजस्थान का बाड़मेर नशे का नया ठिकाना बनता जा रहा है। पुलिसकर्मी के भाई ने घर से एक किलोमीटर दूर लकड़ी कारखाने की आड़ में MD ड्रग बनाने की फैक्ट्री लगाई।
जहां 130 करोड़ रुपए की ड्रग बननी थी। करीब 80 करोड़ की MD आरोपी तैयार कर चुके थे। इसकी सप्लाई के लग्जरी गाड़ी भी तैयार थीं, लेकिन पुलिस ने ठिकाने पर रेड कर दी। मास्टरमाइंड तस्कर पुलिस से बचने के लिए पड़ोसी के घर में रहता था। पकड़ा गया चचेरा भाई खुद निगरानी कर था। लोगों को शक ना हो इसलिए पूछने पर दवाइयां बनाने की बात कहते थे। 18 दिसंबर को बाड़मेर सदर थाना इलाके के आदर्श चवा, करेली नाडी में पुलिस कार्रवाई की थी। इस दौरान फरार इनामी तस्कर मोटाराम समेत दो अन्य तस्करों की पुलिस तलाश कर रही है।
