नसीराबाद छावनी परिषद को मिला गौरवशाली रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, कर्मचारियों को समर्पित सम्मान समारोह आयोजित

नसीराबाद। नसीराबाद के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। वर्षों की सतत मेहनत, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नसीराबाद छावनी परिषद को मंगलवार को दिल्ली में माननीय भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा “रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार को नसीराबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में पुरस्कार समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छावनी परिषद नसीराबाद के समस्त कर्मचारियों व मीडिया कर्मियों को यह पुरस्कार समर्पित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर हरीश कुमार एवं छावनी परिषद के सीईओ डॉ. नीतिश गुप्ता ने कहा कि नसीराबाद छावनी परिषद के सभी विभागों और कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से ही यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो सका है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी कर्मचारियों के निरंतर सहयोग से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों में उत्कृष्टता कायम रखते हुए नसीराबाद छावनी परिषद को ऐसे और पुरस्कार प्राप्त होते रहेंगे।

समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में उपलब्धि का उत्सव मनाया गया और भविष्य में जनसेवा व विकास कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया गया।

Spread the love