
जरगाजी जूना स्थान विकास ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर किशन मेघवाल को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों और समाज के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। नवनियुक्त अध्यक्ष किशन मेघवाल ने कहा कि जरगाजी जूना स्थान के विकास, संरक्षण और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्यों को साथ लेकर पारदर्शी और सक्रिय तरीके से काम किया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने किशन मेघवाल को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ट्रस्ट विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
