धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन:सांस लेने में तकलीफ थी, कल से वेंटिलेटर पर थे

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के एक्टर को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एडमिट होने के बाद के 72 घंटे बेहद क्रिटिकल कहे गए थे। देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र की बेटियों को पहले ही विदेश से मुंबई बुलाया गया है। बीती रात सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए हैं। शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे।

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र जी अस्पताल में हैं। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। परिवार उनके साथ है। साथ ही एक्ट्रेस ने सभी से धर्मेंद्र की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने को भी कहा है।’

Spread the love