
उदयपुर, स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप का मासिक कार्यक्रम सेक्टर 14 स्थित मंगलम व्यू रिसोर्ट में रविवार को संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम भारतीय महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक जीत को समर्पित रहा. कार्यक्रम की थीम विजय के रंग : बेटियों के संग रखी गई. कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत प्रोत, बेटियों के ऊपर एवं प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुतियां दी गई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री परमवीर सिंह चौहान रिटायर्ड जिला न्यायाधीश एवं श्री विनोद रंगवानी आईटी मैनेजर थे. कार्यक्रम का संचालन नूतन वेदी और अरुण चौबीसा ने किया
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई इसके पश्चात विकास स्वर्णकार ने तैयब अली प्यार का दुश्मन… अरविंद थापा ने ये जमीन गा रही है…. सुरेश सिंह थापा ने दिल कहे रुक जा रे रुक जा…. गौरव सोनी ने चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे…. और बालेश गॉड ने ओ महबूबा, तेरे दिल के.. गाने गाकर धमाकेदार शुरुआत की
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए योगेश उपाध्याय ने यह चांद सा रोशन चेहरा…. मोहन सोनी ने तुम अगर साथ देने का वादा…. गोपाल गोठवाल ने जो तुमको हो पसंद . …रामप्रसाद सोनी ने सुनो गौर से दुनिया वालों…. गजेंद्र सोनी ने किशोर कुमार मेडले गाकर समा बांध दिया
इसके पश्चात धर्मेंद्र वैष्णव ने चलो रे डोली उठाओ कहार…. सुरेंद्र दत्त ने जिंदगी का सफर है यह कैसा सफर…. कमल जुनेजा ने तारों में सजके…. और निखिल माहेश्वरी ने कहता है बाबुल ओ मेरी बिटिया….. गाकर हर किसी की आंखें नम कर दी
सुर साधकों के बीच श्री विनोद रंगवानी और श्री पंकज जानी ने अपनी स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर खूब दाद बटोरी
विश्व कप जीत की खुशी में आज के कार्यक्रम में बेटियों को भी आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिनमें सुश्री स्वस्तिका स्वर्णकार, सुश्री राजनंदिनी वैष्णव, सुश्री शिवना वेदी और सुश्री हिरल गौड़ थी
इसके पश्चात पुनः कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अरुण चौबीसा ने छोड़ो कल की बातें… नूतन बेदी ने तुझे सूरज कहूं या चंदा….पुष्कर नायक ने जानम मेरी जानम नारायण सालवी ने मेरे दिल ने तड़प के जब.. दिनेश थापा ने दिल क्या करे जब किसी को …..पंकज आर्य ने मेरा चांद मुझे…. प्रीति माथुर ने एक प्यार का नगमा…. निशा गौड ने तेरे मेरे सपने ….. सुधीर दत्त व्यास ने मैंने तेरे लिए ही सात रंग के…. निशा कौशिक ने बाहों में चले आओ…. और परमवीर सिंह चौहान ने कहां तक यह मन को अंधेरे …..और विश्वा पांडे ने हर खुशी हो वहां तू जहां भी रहे…. गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए
कार्यक्रम के अंत मे नेहा वैष्णव ने आज मैं ऊपर आसमा नीचे… और सुशील वैष्णव ने कितने रांझे तुझे देखकर ….. गाकर कार्यक्रम का समापन किया
कार्यक्रम के बीच में महिला विश्व कप से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए इसके सही जवाब देने पर अरुण 24 और विनोद रंगवानी को अवार्ड दिया गया
स्वरांजलि ग्रुप के संस्थापक श्री विकास स्वर्णकार ने बताया कि माह दिसंबर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो काफी वृहद स्तर का होगा, इस कार्यक्रम में डिनर की व्यवस्था ग्रुप के संरक्षक श्री गजेंद्र सोनी की ओर से होगी.
कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सभी ने स्वरूचि भोजन का आनंद लिया
