स्कॉर्पिओ कार पलटी , दो की मौत

पल पल राजस्थान

Ajmer News बांदनवाड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोमवार रात हुआ था। विवरण के अनुसार, चारों युवक अजमेर से हुरड़ा की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवक मौके पर ही जान गंवा बैठे। हादसे में जितेंद्र प्रजापत और सुनील जाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विष्णु पुत्र सांवरलाल जाट और विनोद पुत्र बद्री रेगर को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बांदनवाड़ा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अजमेर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

मृतकों के शव भिनाय मोर्चरी में रखवाए गए थे और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love