युवती से मारपीट के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, पैसों के विवाद में लड़की को पीटा था

अजमेर, अजमेर की गंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में युवती से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को गंज थाना पुलिस ने आरोपी को भीषण गर्मी में नंगे पैर बाजार में घुमाया गया और अपराधियों में पुलिस के प्रति डर बना रहने का संदेश दिया।

बता दें कि रविवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद गंज थाना पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया था। जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

हालांकि अभी तक मामले में पीड़ित युवती की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। ना ही पुलिस को किसी तरह की शिकायत थाने पर मिली है।

गंज थाना पुलिस की ओर से आरोपी का भीषण गर्मी में सोमवार को थाना क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी को नंगे पैर ही घुमाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इससे अपराधियों में पुलिस के प्रति डर बना रहने का भी संदेश दिया।

Spread the love