पल पल राजस्थान
डूंगरपुर में एसपी मोनिका सेन ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था और अपराधों की रोकथाम पर चर्चा हुई। होली त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने पर चर्चा हुई। क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अशोक मीणा, एएसपी रतन चावला समेत सभी डीएसपी और थानाधिकारी उपस्थित थे। एसपी ने जनवरी और फरवरी माह के दौरान दर्ज मामलों की थानावार समीक्षा की। उन्होंने जिले में आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था का फीडबैक लिया।एसपी ने थानाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। लंबित मामलों को जल्द निपटाने को कहा। चोरी की वारदातों का खुलासा करने पर जोर दिया। थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं को धैर्य से सुनने और उनकी संतुष्टि का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
महिला अपराध, संपत्ति विवाद और शराब तस्करी पर विशेष ध्यान देने को कहा। होली त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एरिया डोमिनेशन अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।