गोवर्धनविलास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ वांछित बदमाश गिरफ़्तार

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

Udaipur News उदयपुर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में राहगीरों को छुरी दिखाकर डराने वाले युवक गोविंद मीणा को गोवर्धनविलास पुलिस ने दबोचा। युवक पर सविना, सुरजपोल और परसाद थानों में मारपीट, लूट और हथियार लहराने जैसे 4 मामलों में वांछित होने के साथ-साथ 9 आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से धारदार छुरी बरामद हुई, जिसके वैध दस्तावेज नहीं थे। गोविंद मीणा ने पूछताछ में तीन बड़ी वारदातें स्वीकार की हैं— परसाद में लूट, सुरजपोल में मोबाइल झपटमारी और सविना में हथियारों का वीडियो वायरल करना। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला व टीम शामिल रही।

Spread the love