उदयपुर से खाटू श्याम जी तक साइकिल यात्रा, आस्था के साथ युवाओं को संदेश

उदयपुर। आस्था और संकल्प के साथ उदयपुर से खाटू श्याम जी तक साइकिल यात्रा शुरू की जा रही है। उदयपुर के कौशल श्रीमाली और चिराग प्रजापति साइकिल से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा में लोकेन्द्र सिंह और जतिन साहू सहयोगी के रूप में उनके साथ शामिल हैं।

यात्रा का पूरा मार्ग करीब उदयपुर–नाथद्वारा–राजसमंद–भीलवाड़ा–जयपुर होते हुए खाटू श्याम जी तक रहेगा। यात्री यह लंबा सफर साइकिल से पूरा करेंगे।

यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। यात्रियों का कहना है कि आज के समय में युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इसी संदेश को लेकर उन्होंने साइकिल से खाटू श्याम जी तक जाने का संकल्प लिया है।

यात्रियों के अनुसार यह यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का सफर नहीं है, बल्कि आस्था, संकल्प और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संदेश है। लंबी दूरी की इस साइकिल यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले शहरों और क्षेत्रों से गुजरते हुए वे खाटू श्याम जी के दरबार तक पहुंचेंगे।

Spread the love