दक्षिनेश्वर महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव: महिलाओं ने किया भगवान राधा कृष्ण का पूजन, फाग गीतों पर झूमे भक्त, खेली फूलों की होली

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

सवीना हाउसिंग बोर्ड दक्षिणी विस्तार योजना सी ब्लॉक स्थित दक्षिनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में दक्षिनेश्वर महिला मंडल की ओर से फाग उत्सव होली के रंग सखियों के संग थीम का आयोजन किया ।

सूखे रंग और गुलाब की पंखुड़ियों से एक दूसरे को गुलाल लगाया और भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की गई। मंडल की तरफ से एडवोकेट रानू भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि फाग उत्सव एक प्रेम उल्लास और आनंद का उत्सव है, एडवोकेट भटनागर ने सभी बहिनों को आगामी नववर्ष के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिवार सहित कार्यक्रमो में शामिल होने का आह्वान किया l राधा कृष्ण की वेशभूषा पहन महिलाए कृष्ण भक्ति में लीन होकर भजनों पर जमकर सुन्दर नृत्य करती नजर आयी । महिलाओ की टोली ने होली खेल रहे नन्द लाल, आज ब्रज में होली रे रसिया, राधा रसिक बिहारी लाल के होली उत्सव से ओत प्रोत सुन्दर एक से बढकर एक भजनों का गुणगान किया।

कार्यक्रम के अंत मे भगवान की आरती और प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की युवतियों एव महिलाओ ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया l

मंडल की तरफ से प्रवीना कुमावत, टीना सिसोदिया, सोनू सोनी, मधु कवर, सीमा जैन, हिना कवर. चंद्रकला भटनागर, शीतल सुमन, निक्की राजौरीया, रेखा पालेवर इत्यादि ने सभी का आभार व्यक्त किया l

Spread the love