Mavli News: Ward 7 बना Hot Seat, BJP-Congress में सीधा मुकाबला! उपाध्यक्ष पद पर नजर

निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने से भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर भी बढ़ी सियासी हलचल

मावली नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 7 अब सबसे हॉट सीट बन गया है। वार्ड से निर्दलीय दावेदार द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद मुकाबला सीधे भाजपा और कांग्रेस के बीच रह गया है। भाजपा की ओर से निर्मल कुमार लोढा, जो व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं, मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व पार्षद मनीष विजयवर्गीय चुनावी मैदान में हैं।

वार्ड नंबर 7 को लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। इस वार्ड की राजनीतिक अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है कि यहां से चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधि ने पूर्व ग्राम पंचायत चुनाव में उप सरपंच से सरपंच, फिर सरपंच से नगर पालिका अध्यक्ष तक का सफर तय किया है। ऐसे में इस बार वार्ड नंबर 7 का चुनाव महज पार्षद पद की लड़ाई नहीं, बल्कि नगर पालिका की आगामी राजनीति में उपाध्यक्ष पद के समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि वार्ड नंबर 7 में भाजपा के निर्मल कुमार लोढा और कांग्रेस के मनीष विजयवर्गीय में से बाजी कौन मारता है और किसके पक्ष में पार्षदों का गणित जाता है। साथ ही उपाध्यक्ष की कुर्सी पर किसका कब्जा होगा, इसकी तस्वीर भी इस वार्ड के नतीजे से काफी हद तक प्रभावित हो सकती है। वार्ड नंबर 7 पर दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर, मुकाबला कांटे का।

Spread the love