Udaipur News: नगर निगम चुनाव में माकपा का शक्ति प्रदर्शन, Muskan Rahi और Rajendra Vasita ने भरा नामांकन

उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान माकपा ने दो वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नामांकन के जरिए चुनावी मैदान में दमखम दिखाया। वार्ड 31 से माकपा की युवा प्रत्याशी मुस्कान राही और वार्ड 32 से पूर्व पार्षद राजेंद्र वसीटा ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशी सुबह शिराली भवन से ढोल-नगाड़ों के साथ जिला कलेक्ट्री पहुंचे, जहां समर्थकों के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुबह शिराली भवन से ढोल-नगाड़ों के साथ निकले समर्थकों के जुलूस ने नामांकन को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। दोनों प्रत्याशी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्री पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल किया। इस दौरान माकपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। नामांकन के दौरान पूर्व पार्षद राजेश सिंहवी, राजेंद्र वसीटा सहित माकपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वार्ड 31 से मैदान में उतरीं मुस्कान राही को सबसे युवा प्रत्याशी बताया जा रहा है। वहीं वार्ड 32 से प्रत्याशी राजेंद्र वसीटा पूर्व में माकपा के पार्षद रह चुके हैं। ऐसे में एक ओर माकपा ने युवा चेहरे पर दांव लगाया है, तो दूसरी ओर अनुभवी और पूर्व पार्षद को मैदान में उतारकर अपनी पकड़ मजबूत करने का संदेश दिया है। दोनों नामांकन के बाद वार्ड 31 और 32 में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। मुस्कान राही के युवा चेहरे और राजेंद्र वसीटा के पूर्व पार्षद के अनुभव के सहारे माकपा ने दोनों वार्डों में अपनी दावेदारी पेश की है। अब मुकाबले में कौन सा चेहरा मतदाताओं का भरोसा जीतकर बाजी मारता है, यह चुनाव परिणाम के साथ ही साफ होगा।

Oplus_16908288
Spread the love