यूथ कांग्रेस ने कहा-पाकिस्तान को बड़ा-भाई बताने वाला प्रिंसिपल देशद्रोही:कॉलेज गेट पर पुतला लटकाकर लगाई आग, सात दिन में इस्तीफा नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी

अजमेर के जीसीए कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल द्वारा पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने के बयान पर यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के बाहर कुछ देर के लिए रास्ते को जाम कर दिया।

बाद में कॉलेज के मुख्य द्वार पर चढ़कर नारेबाजी की गई। यहां कार्यकर्ताओं ने गेट के ऊपर प्रिंसिपल का पुतला टांग दिया और कुछ देर बाद प्रदर्शन करते हुए पुतले में आग लगा दी। गेट पर टंगे पुतले पर आग लगाने को लेकर पुलिस से बहस भी हुई।

कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल से करीब 7 दिन के अंदर इस्तीफा देने की मांग की है। प्रदर्शन को लेकर पुलिस का जाप्ता भी तैनात रहा।यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल द्वारा दिए गए बयान को सबसे पहले प्रकाशित किया था। भास्कर डिजिटल की खबर को देखते हुए यूथ कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।

मल्होत्रा ने कहा कि जीसीए कॉलेज के प्रिंसिपल को अपने पद की गरिमा नहीं पता है। वह एक बड़े कॉन्फ्रेंस में जाकर पाकिस्तान को बड़ा भाई बात कर बयान दे रहे हैं।

आज प्रिंसिपल का यूथ कांग्रेस ने विरोध जताया है। कॉलेज में पढ़ रहे 12 हजार स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। क्योंकि उन्हीं के कॉलेज के प्रिंसिपल इस तरह के बयान बाजी दे रहे हैं। आज यूथ कांग्रेस ने प्रिंसिपल का गेट पर पुतला मुख्य द्वार पर फांसी पर लटका दिया। यूथ कांग्रेस की मांग है कि प्रिंसिपल जल्द से जल्द 7 दिन के अंदर अपना इस्तीफा दे वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Spread the love