महिला वकील को टू-व्हीलर ने मारी टक्कर:अजमेर के नए कोर्ट भवन के बाहर रोड क्रॉस करते हादसा, सिर में लगी चोट

अजमेर के जयपुर रोड स्थित नए कोर्ट भवन के बाहर रोड क्रॉस कर रही महिला वकील को दुपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिर गई और सिर में चोट लगी। हादसे की सूचना पर वकील इकट्ठा हो गए। सीओ शिवम जोशी सहित पुलिस का जाब्ता भी मौके पर पहुंचा।महिला वकील किरण वैष्णव ने बताया कि पुराने कोर्ट भवन से नए कोर्ट भवन की और वह रोड क्रॉस कर रही थी। तभी दुपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वह बेसुध होकर नीचे गिर गई। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।

करीब तीन से ज्यादा टांके सिर पर लगे हैं। महिला वकील ने कहा कि प्रशासन को जल्द कोर्ट भवन के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने चाहिए और नए कोर्ट भवन में अधिवक्ताओं के चेंबर की व्यवस्था करनी चाहिए।महिला वकील के एक्सीडेंट की सूचना के बाद नए कोर्ट भवन के बाहर वकील इकट्ठा हो गए। वकीलों के इकट्ठा होने की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की सूचना मिलने पर सीओ शिवम जोशी की सूचना मिलने पर भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद वकील वापस अपने काम पर लौट गए थे।

Spread the love