देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 4 जुलाई को प्रस्तावित ‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन’ की तैयारी बैठक संपन्न

उदयपुर। 4 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रस्तावित उदयपुर ‘संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन’ की तैयारी हेतु आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि बैठक के बाद मीडिया को अपना वक्तव्य देते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उदयपुर शहर, उदयपुर देहात, चित्तौड़गढ़, राजसमंद एवं बांसवाड़ा जिलों से सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी एवं बूथ पर नियुक्त बीएलए का आना अनिवार्य है। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों से समन्वय कर लिया गया है एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायक/विधायक प्रत्याशी से चर्चा कर सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है।

जो भी पदाधिकारी अनुपस्थित रहता है तो उसे अनुपस्थित रखने का कोई ठोस कारण जिला कांग्रेस कमेटी को बताना होगा। बिना वजह अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेज दी जाएगी। सम्मेलन के लिए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 250 पदाधिकारियों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। और विधानसभा क्षेत्र के विधायक/विधायक प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष को यह भी निर्देशित किया गया है कि कोशिश यह करी जाए कि प्रत्येक पंचायत/वार्ड से कार्यकर्ता सम्मेलन में आए। जिससे कि सम्मेलन के बाद कार्यकर्ता अपनी-अपनी पंचायत/वार्ड में जाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्राप्त निर्देशों को दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ साझा कर सके। जिससे कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिल सके।
चौधरी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक भी किए जाएंगे। जिससे कि बूथ स्तर तक कांग्रेस ओर मजबूत हो सके। अग्रिम संगठन एवं विभाग तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण के साथ भी चर्चा हो चुकी है उन्हें भी इस सम्मेलन में अधिक से अधिक पदाधिकारियों के साथ आने का लक्ष्य दे दिया गया है।
संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 04 जुलाई को अपराह्न 03 बजे सुखाड़िया रंगमंच (टाऊन हाल) में किया जाएगा। सम्मेलन में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी, एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना भाग लेंगे।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, मावली विधायक पुष्कर डांगी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, राजस्थान इंटक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, विवेक कटारा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेश सुथार, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, प्रदेश कांग्रेस सदस्य परमानंद मेहता, रामलाल गायरी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, रेशमा मीणा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवल सिंह चुंडावत, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपलाल मीणा, राजेंद्र जैन, चंद्रप्रकाश मेनारिया, राम सिंह चदाणा, महेंद्र सिंह राणावत, देहात जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मोहब्बत सिंह राणावत, प्रधान गंगा राम मीणा, कमला परमार, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव लक्ष्मी नारायण मेघवाल, भगवान लाल अहीर, डॉ महेश त्रिपाठी, भूपेंद्र चौहान, महिला कांग्रेस की शांता प्रिंस, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सरपटा, मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य, नान सिंह सिसोदिया, सुनील सेवक, अर्जुन लाल मेघवाल, सुरेश तराठी, देहात जिला कांग्रेस सचिव मोतीलाल सुथार, भानु गुर्जर, सी पी गुर्जर, ओमप्रकाश डांगी, महेंद्र डामोर, सुंदर लाल मीणा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी ने किया एवं धन्यवाद महेश त्रिपाठी ने दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *