स्मार्ट सिटी के कामों को देखने पहुंचे कलेक्टर, हेरिटेज बिल्डिंग से सभी होर्डिंग-बैनर हटाने के निर्देश

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने झील सफाई की हिदायत दी

उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता रविवार को सिटी राउंड पर निकले। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश और स्मार्ट सिटी एसीईओ के.पी. सिंह साथ थे। कलेक्टर ने वॉल सिटी एरिया में पैदल दौरा करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कामों को देखा। उन्होंने हेरिटेज, सीवरेज, पेयजल सहित पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। ऐतिहासिक जगदीश मंदिर के आसपास एरिया में कई होटल-रेस्टोरेंट सहित व्यापारियों ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी संख्या में होर्डिंग्स-बैनर लगाए हुए हैं। ये होर्डिंग्स-बैनर हेरिटेज बिल्डिंग और ऐतिहासिक मंदिर पर भी लगाए हुए हैं इन्हें देखकर कलेक्टर ने अधिकारियों को इन्हें हटवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर जगदीश मंदिर में दर्शन करने के बाद गणगौर घाट पहुंचे। यहां स्थिति का जायजा लेने के बाद वे अमराई घाट आए। दोनों घाटों पर उन्होंने पार्किंग व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चांदपोल पुलिया का भी निरीक्षण किया। यहां पुलिया पर और पानी में गंदगी देखकर अधिकारियों को साफ-सफाई करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने कहा कि झीलों की सुंदरता और यहां की ऐतिहासिक धरोहर देखने के लिए देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं ऐसे में यहां साफ-सफाई रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों को भी जागरुक करने की बात कही। इसके अलावा कई जगह सड़कों पर पानी भरा मिला। ये पानी कई जगह सुबह नल से व्यर्थ पानी बहने की वजह से भरा हुआ था। जिसे चेक कराकर समाधान के निर्देश दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *