उदयपुर नगर निगम ने टैक्स बकाया होने पर 5 बिल्डिंग की सीज

पल पल राजस्थान | Harsh Jain

उदयपुर, नगर निगम ने शुक्रवार को शहर में 5 प्रमुख व्यावसायिक बिल्डिंगों को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई उन संपत्तियों पर की गई, जिन पर नगर निगम का बकाया टैक्स लंबित था। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम के टैक्स रिवेन्यू को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है और यह नियमों के तहत की गई सख्त कार्रवाई है। शहर के यूनिवर्सिटी रोड आयड़ स्थित पंकज जैन की बिल्डिंग पर 21 लाख 6 हजार 155 रुपए का टैक्स बाकी था। इसमें दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन कॉपरेटिव बैंक, खालसा रेस्टोरेंट, विराट इलेक्टिकल्स के साथ ही जिम वर्ल्ड जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान चल रहे थे। इन सभी ने टैक्स जमा करने के लिए कई बार नोटिस मिलने के बावजूद भुगतान नहीं किया, जिसके कारण उनकी बिल्डिंग को सीज किया गया। इसके अलावा बापूबाजार-नेहरू बाजार में भी टैक्स बकाया पर कार्रवाई की गई। बापूबाजार में स्थित हरीश कंधारी की बिल्डिंग पर 12 लाख 32 हजार 752 रुपए का टैक्स बाकी था, जबकि नेहरू बाजार में शबीर हुसैन और गुलाम अब्बास की बिल्डिंग पर 10 लाख 78 हजार 539 रुपए का बकाया था। दोनों मामलों में नोटिस के बावजूद टैक्स नहीं जमा किए जाने पर इनकी बिल्डिंगों को भी सीज कर दिया गया।साथ ही, सवीना स्थित सागर प्रॉपर्टी कॉम्पलेक्स की बिल्डिंग पर भी 6 लाख 83 हजार 79 रुपए का टैक्स बकाया था। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति पुष्कर द्वारा टैक्स जमा न किए जाने पर यह बिल्डिंग भी सीज की गई। वहीं, नेहरू बाजार में स्थित अलका देवी की बिल्डिंग पर 12 लाख 5 हजार 777 रुपए का टैक्स बकाया था, जिसे जमा न करने पर सीज किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *