उदयपुर-झाड़ोल-ईडर NH 58 ई पर लैंडस्लाइड होने से जाम , वर्द्ध पानी में बहा : नगर निगम छेत्र के बाहर स्कूलों की छुट्टीया !

उदयपुर में आज भी बारिश का येलो अलर्ट है। उदयपुर-झाड़ोल-ईडर NH 58 ई पर लैंडस्लाइड होने से जाम लगा हुआ है। दूसरी तरफ बारिश की चेतावनी के देखते हुए उदयपुर जिले में नगर निगम सीमा को छोड़कर स्कूलों में कलेक्टर ने छुट्टी घोषित कर रखी है। सायरा में एक वृद्ध पानी में बह गया।
उदयपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। ठंडी हवाएं चलने के साथ ही मौसम में ठंडक घुल गई है। इधर, मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट के साथ बारिश की चेतावनी दी है।
इधर, उदयपुर के सायरा क्षेत्र में तिरोल के बोरमचा पुलिया से एक वृद्ध पानी में बह गया। पुलिया पार करते 60 वर्षीय रोहिड़ा गांव का रहने वाला जालूराम गमेती तेज पानी के बहाव में बह गया। वहां खड़े लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन पानी के तेज वेग के साथ वह बह गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वृद्ध बह रहा था।
सूचना मिलने पर गोगुंदा SDM शुभम भैसारे, सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता, थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत मौके पर पहुंचे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *