उदयपुर एसीबी की स्पेशल यूनिट की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए नगर निगम के अधिकारी

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

Udaipur News उदयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट ने नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश और जमादार अनिल को 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने एक सफाईकर्मी से फाइल पास करवाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एसीबी ने इस मामले में जाल बिछाया। एएसपी राजीव जोशी के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एसीबी टीम ने सफाईकर्मी को गुप्त कैमरा लगाकर भेजा। जैसे ही रिश्वत की रकम अधिकारियों ने अपने हाथ में ली, टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ पहले से ही कई शिकायतें लंबित थीं।

फिलहाल एसीबी दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Spread the love