पल पल राजस्थान – हर्ष जैन
उदयपुर। उदयपुर की फतहसागर झील में मुंबइया बाजार के सामने वाली जेटी पर अगले महीने से बोटिंग शुरू हो जाएगी। यूडीए ने इसके टेंडर जारी करते हुए इलेक्ट्रिक या सोलर वाली बोट चलाने की अनुमति दे दी है।
इधर, ठेकेदार ने भी झील में बोट उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें, मुंबइया बाजार के सामने वाली जेटी पर तीन महीने से बोटिंग बंद थी।श्री रामदेव मोटर्स का पिछले 31 दिसंबर को टेंडर खत्म हो गया था। ऐसे में यूडीए ने 1 जनवरी से बोट का संचालन बंद करवा दिया था। तब से रोज देश-विदेश से घूमने आने वाले सैकड़ों पर्यटक निराश होकर लौट रहे हैं। उदयपुर आने वाला पर्यटक फतहसागर में बोटिंग का लुत्फ जरूर उठाता है।जानकारी अनुसार मुंबइया बाजार प्वाइंट पर 7 बोट का संचालन शुरू किया जाएगा। इसमें 3 स्पीड बोट होंगी। ये 5 से 6 सीटर होंगी। चार बोट सामान्य होंगी। इनमें एक बार में 20 से 30 लोग सवार हो सकेंगे। रेस्क्यू के लिए एक पेट्रोल बोट के संचालन की अनुमति रहेगी। टिकट की दर 150 से 600 रुपए प्रति व्यक्ति तक रहेगी।