उधार में शराब नहीं देने पर सेल्समैन से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Udaipur के सूरजपोल थाना क्षेत्र में उधार में शराब नहीं देने पर एक बदमाश द्वारा सेल्समैन से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 26 मार्च की शाम रंगनिवास स्थित एक शराब की दुकान की है, जहां आरोपी ने दुकान में घुसकर हंगामा किया और सेल्समैन के साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार आरोपी उधार में शराब मांग रहा था। सेल्समैन द्वारा मना करने पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पहले कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी संजय सिंह उर्फ सत्तू, निवासी किशनपोल, को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love