
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा दिनांक 10.11.2025 को जारी न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित षिकायतों के निवारण हेतु 03 माह का विषेष अभियान जारी किया गया है। उक्त अभियान के तहत स्थाई लोक अदालत का गठन लोक उपयोगीता सेवाओं से संबंधित षिकायतो के निस्तारण हेतु किया गया है जिसमें आमजन को उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का सौहार्दपूर्ण वैकल्पिक समाधान शीध्रता से प्रदान किया जा सके तथा लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को न्यायिक प्रक्रियाओं के माध्यम से जवाबदेही प्रस्तुत की जा सके।
उक्त अभियान के तहत श्री राघवेंद्र काछवाल, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द(जिला एवं सेषन न्यायाधीष) के निर्देषानुसार उक्त अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन हेतु श्रीमान् न्यायाधीष, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, राजमसन्द श्री अष्विनी कुमार यादव द्वारा नगर परिषद परिसर, राजसमन्द में केनोपी का उद्घाटन किया गया। उक्त केनोपी के माध्यम से नगर परिषद में आने वाले आमजन को उनकी समस्याओं के निवारण हेतु जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर आयुक्त नगर परिषद, श्री बृजेष रॉय, नगर परिषद एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द के कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
