चान्दी और चान्दीचोर पकड़ने वाले पुलिस का हुआ सम्मान
श्याम सेवा ट्रस्ट ने आपरेशन सिन्दूर तिरंगा सम्मान मनाया
पल पल राजस्थान /महावीर व्यास


उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के निर्माणाधीन मन्दिर प्रांगण मे पुलिस एंव तिरंगा सम्मान समारोह हुआ। गत 16अप्रैल को मीठानीम निवासी शिव कुमार प्रहलाद सोनी के पुत्र अंशुमान सोनी से 5 बदमाश 30किलो चान्दी के जेवरो से भरा बैग लूट ले गये।जिसे योगेश गोयल पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने अंजाम दिया। मुख्य अतिथि ए एस पी मनीष कुमार ने उद्बोधन मे बताया कि अधिकारियो से तो सम्मान मिलता रहता है,किन्तु जनता से मिले सम्मान से विशेष खुशी हो रही है।थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि ए एस पी साहब के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि गुजरात महाराष्ट्र आदि राज्यो मे 3-4 बार दबिश देकर महाराष्ट्र से लूटने वाले 3 चोर और खरीदने वाले ज्वैलर्स को पकड़कर पटाक्षेप कर दिया। प्रहलाद राय सोनी के सौजन्य से डबोक एयरपोर्ट रोड श्याम मन्दिर प्रांगण मे सभी पुलिस टीम अधिकारी कर्मचारी का मनीष जी के कर कमलो से माल्यार्पण, ऊपरणा ओढ़ाकर सम्मान पत्र प्रदान किया।श्याम सेवा ट्रस्ट के एन एल खेतान अशोक पोद्दार ने मंचासीन मनीष कुमार आई पी एस, हुकुम सिंह एस एच ओ,राम लाल सोनी समाज अध्यक्ष रामपाल, सहित सभी अतिथियो का स्वागत सम्मान किया। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने अपने मैसेज मे सभी पुलिस अधिकारी,टीम और स्वर्णकार समाज को बधाई एंव धन्यवाद दिया।
आपरेशन सिन्दूर तिरंगा सम्मान-
अध्यक्ष शशिकांत खेतान की प्रेरणा से आपरेशन सिन्दूर तिरंगा सम्मान हुआ ए एस पी मनीष कुमार ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानो ने आपरेशन सिन्दूर को अंजाम देकर पहलगाम का बदला लिया। सेना के शोर्य पराक्रम को सलाम कर कहा कि सेना और पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए एसे सम्मान होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी मेघराज तथा डाॅ.बालकृष्ण शर्मा ने किया