
उदयपुर : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लि. (एनएमआईपीएल) ने 5.65 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत में ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को लॉन्च करने का एलान किया। बोल्ड और गेम चेंजिंग 7-सीटर एमपीवी ग्रेवाइट भारत में निसान के सफर के नए अध्याय की शुरुआत है। भारत से प्रेरित मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया ग्रेवाइट भारत में निसान मोटर इंडिया के नवीनतम प्रोडक्ट ऑफेंसिव का पहला प्रोडक्ट है। यह भारत में कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता और मौजूदगी को दर्शाता है। इस मॉडल का नाम ‘ग्रेवाइट’ भारत के 1.4 अरब लोगों और राष्ट्र की विविधता को आकार देने वाली 19,000 भाषाओं एवं रीति-रिवाजों से प्रेरित है। ग्रेवाइट को भारतीय परिवारों की बदलती महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें रोड पर शानदार मौजूदगी के साथ स्पेस, वर्सटैलिटी, कम्फर्ट और रोजाना की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
निसान एंड इनफिनिटी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं मिडिल ईस्ट, केएसए, सीआईएस एवं भारत के प्रेसिडेंट थियरी सबाग ने कहा कि भारत निसान की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं के केंद्र में है। पिछले साल परिचालन को मजबूत करने, नेटवर्क को विस्तार देने और प्रोडक्ट ऑफेंसिव की दिशा में हमारे प्रयास इस बाजार को लेकर लंबी अवधि में कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं। ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट सिर्फ एक प्रोडक्ट की लॉन्चिंग नहीं है, बल्कि यह भारत में निसान के सतत विकास के नए चरण की शुरुआत है। चेन्नई में हमारे अलायंस पार्टनर के साथ हमारी लोकल मैन्यूफैक्चरिंग और फ्यूचर रेडी प्रोडक्ट रोडमैप के साथ हम यहां प्रतिस्पर्धा करने, विकास करने और महत्वपूर्ण सेगमेंट में नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट भारतीय परिवारों की विविधता, व्यापकता एवं महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित है। इसकी मॉड्यूलर सीटिंग से लेकर इसके कमांडिंग स्टांस तक, हर खूबी दिखाती है कि कैसे भारतीय ग्राहक रहते हैं, यात्रा करते हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। हमारे लिए ग्रेवाइट सिर्फ एक प्रोडक्ट की पेशकश नहीं है। यह एक वादा है कि निसान ऐसे वाहन को डिजाइन करना, मैन्यूफैक्चर करना और उनमें निवेश करना जारी रखेगी, जो सच्चे अर्थों में भारत की मोबिलिटी की महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप हों।
डिजाइन एवं प्रेरणा :
ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट निसान की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज के साथ एक अलग और भरोसेमंद पहचान बनाती है। एलिवेटेड प्रपोर्शन, मस्कुलर बॉडी लाइन, शानदार व्हील आर्क और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे भारत की अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन के लिए रोड पर शानदार प्रजेंस देते हैं। ग्रेवाइट अपने सेगमेंट की इकलौती गाड़ी है, जिसमें खास हुड ब्रांडिंग के साथ यूनिक रियर-डोर बैजिंग की गई है। इसका डिजाइन एक बोल्ड एक्सप्रेशन है, जो एक्सक्लूसिविटी एवं मजबूत विजुअल रिकॉल को और मजबूत बनाता है। इसकी आइडेंटिटी के सेंटर में है इसके फ्रंट एवं रियर में निसान का सिग्नेचर C-शेप डिजाइन इंटीग्रेशन। यह इसे प्रीमियम, मॉडर्न कैरेक्टर देते हुए ब्रांड की खास पहचान से जोड़ता है।
एक्सटीरियर की खूबियां :
– ऑल-राउंड एलईडी ट्रीटमेंट
– इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ सिग्नेचर एलईडी हेडलैंप
– क्रिस्टल एज एलईडी टेल लैंप
– एलईडी फॉग लैंप
– यूनिक पियानो ब्लैक 2डी ग्रिल
– फंक्शनल रूफ रेल्स
– ज्यादा व्यावहारिकता के लिए चौड़े खुलने वाले दरवाजे
इंटीरियर: बेहतरीन मॉड्यूलैरिटी और फैमिली कम्फर्ट :
निसान ग्रेवाइट में शानदार केबिन स्पेस और बेहतरीन मॉड्यूलरिटी के साथ फैमिली मोबिलिटी को नई परिभाषा दी गई है। इसे रोजाना आने-जाने और लंबे सफर दोनों के लिए आसानी से एडजस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी तीनों रो में पूरा आराम मिलता है। प्रीमियम स्वेड और लेदरेट क्विल्टेड सीटें आरामदायक हैं। पहली रो में कंधे और कोहनी के लिए पर्याप्त जगह मिलती है और दूसरी एवं तीसरी रो में सिर एवं घुटनों के लिए पर्याप्त स्पेस के साथ सीटिंग आरामदायक बनती है।
फ्लेक्सिबल सीटिंग सॉल्यूशन :
– 2 से 7 लोगों तक के लिए सीटिंग फ्लेक्सिबिलिटी
– तीसरी रो की सीटों को आसानी से निकाला जा सकता है, जिससे बूट स्पेस 625 लीटर तक बढ़ जाता है
बूट स्पेस की खास बातें :
– 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में 625 लीटर
– 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में 320 लीटर
– 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में 84 लीटर
5-सीटर कॉन्फिगरेशन में 625 लीटर लगेज कैपेसिटी के साथ ग्रेवाइट व्यावहारिक जरूरतों के हिसाब से शानदार है।
3-रो वेंट्स वाले ट्रॉपिकल एसी से पूरे केबिन में अच्छी हवा का फ्लो सुनिश्चित होता है। साथ ही दूसरी रो के लिए अलग एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल, नेक सपोर्ट, पहली रो में आर्मरेस्ट और एर्गोनॉमिकली डिजाइन किए गए इंटीरियर से इसकी खूबी को चार चांद लगते हैं।
ग्रेवाइट से सेगमेंट में बेस्ट-इन-क्लास केबिन स्टोरेज मिलती है, जिसमें शामिल हैं:
– लोअर कूल्ड ग्लव बॉक्स
– अपर ग्लव बॉक्स
– कूल्ड सेंटर कंसोल स्टोरेज
– समझदारी से बनाए गए कई कम्पार्टमेंट
टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी :
ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट में सहूलियत और ड्राइविंग का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
खास फीचर्स में शामिल हैं :
– वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पलकारप्ले कनेक्टिविटी के साथ फ्लोटिंग 20.32 सेंटीमीटर का इंफोटेनमेंट
– 17.78 सेमी का फुल डिजिटल एडवांस्ड मल्टी-फंक्शनल क्लस्टर
– वायरलेस चार्जर
– फॉलो मी होम फंक्शन के साथ ऑटो एलईडी हेडलैंप
– वॉक अवे लॉक (डब्ल्यूएएल) और अप्रोच अनलॉक (एयूएल)
– फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
स्टैंडर्ड के तौर पर पूरी सेफ्टी :
ग्रेवाइट के वैल्यू प्रपोजिशन में सेफ्टी सबसे अहम पक्ष है। इसमें 30 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर हैं, जिन्हें परिवारों को पूरा सुकून देने के लिए डिजाइन किया गया है।
स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं :
– 6 एयरबैग
– इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
– ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)
– हिल-स्टार्ट असिस्ट (एचएसए)
– ब्रेक असिस्ट सिस्टम (बीएएस)
– एबीएस के साथ ईबीडी
– सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
ये फीचर्स मिलकर ड्राइविंग की अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर स्टेबिलिटी, कॉन्फिडेंट हैंडलिंग और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
पावरट्रेन: रोजाना के कॉन्फिडेंस के लिए किया गया ट्यून
ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट में एक एफिशिएंट और रिफाइंड पेट्रोल इंजन है, जिसे भारतीय परिवारों की रोजाना की मोबिलिटी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैलिब्रेट किया गया है। इसे शहर और हाईवे के हालात में स्मूद एक्सलरेशन, आरामदायक क्रूजिंग और प्रेडिक्टेबल परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया है।
पावरट्रेन की खास बातें :
– इंजन: 1.0लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
– मैक्सिमम पावर: 72पीएस@6250 आरपीएम
– पीक टॉर्क: 96एनएम@3500 आरपीएम
– ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ईजेड-शिफ्ट (एमएमटी)
– फ्यूल इकॉनमी: 19.6 किमी/लीटर (एटी), 19.3 किमी/लीटर (एमटी)
इस कॉम्बिनेशन से एक ऐसा ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है, जिसमें विश्वसनीयता, इस्तेमाल में आसानी और रोजाना के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी गई है। इसमें ईंधन की किफायत और रिफाइनमेंट से कोई समझौता किए बिना आधुनिक भारतीय परिवारों की जरूरतों को अलाइन किया गया है।
लिमिटेड लॉन्च एडिशन: बेहतर अनुभव :
नई निसान ग्रेवाइट का लिमिटेड पीरियड लॉन्च एडिशन भी उपलब्ध होगा, जिसे सुगमता, टेक्नोलॉजी और सहूलियत को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।
खास बातें :
– जेबीएल के प्रीमियम स्पीकर्स
– डुअल डैश कैम
– एयर प्यूरीफायर
– एम्बिएंट मूड लाइट
– नेक कुशन
– लम्बर कुशन
– C-शेप्ड एयरो एक्सेंट
– व्हील आर्क एयरो इंसर्ट
– ड्रिफ्ट फ्लो ग्राफिक्स
– डोर वाइजर
– प्रीमियम क्रोम बेल्टलाइन
– क्रोम गियर बेजल
मेड इन इंडिया, भारत के लिए प्रतिबद्ध
निसान के नए पोर्टफोलियो में दूसरा महत्वपूर्ण मॉडल ऑल-न्यू ग्रेवाइट भारत में ब्रांड के प्रोडक्ट्स को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। भारत से निर्यात होने वाली नई निसान मैग्नाइट की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए और नेटवर्क वाले शहरों में बढ़ते डीलर नेटवर्क के लोकल सपोर्ट के साथ ग्रेवाइट भारत में कंपनी के सतत विकास की नींव को मजबूत करने वाला प्रोडक्ट है।
2026 के मध्य में आने वाली टेक्टॉन सी-एसयूवी और 2027 की शुरुआत में 7-सीटर सी-एसयूवी के साथ भविष्य को लेकर निसान का रोडमैप भारतीय बाजार में भरोसेमंद मल्टी सेगमेंट ऑफेंसिव का संकेत देता है।
ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को 5.65 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बुकिंग आज से शुरू हो रही हैं।
