
उदयपुर। छात्र राजनीति में सक्रिय संगठन NSUI में एक अहम नियुक्ति की गई है। NSUI शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार श्री कैलाश मेनारिया (जिला उदयपुर) को NSUI राजस्थान प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए संगठन ने विश्वास जताया है कि मेनारिया संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
कैलाश मेनारिया की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव का लाभ प्रदेश स्तर पर मिलेगा।
