उदयपुर : मोबाइल टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर और भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने ऑल-न्यू मोटो जी मैक्स के लॉन्च की घोषणा की। यह इस सेगमेंट का सबसे कम्प्लीट स्मार्टफोन है, जिसे उन उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो प्रीमियम डिज़ाइन, असाधारण टिकाऊपन, प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ चाहते हैं। मोटो जी मैक्स की बिक्री 20 अगस्त से फ्लिपकार्ट, मोटरोलाडॉटइन और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
मोटोरोला इंडिया के प्रबंध निदेशक, टी.एम. नरसिम्हन ने कहा कि मोटोरोला में हमारा मानना है कि स्मार्टफोन अब सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। नए मोटो जी मैक्स में हमने शानदार डिज़ाइन और सैटिन फिनिश के साथ बेहतरीन कैमरा, दमदार बैटरी, तेज़ परफ़ॉरमेंस और टिकाऊपन को एक साथ शामिल किया है। इसे आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फोटो खींचने और जुड़े रहने से लेकर काम, गेमिंग और मनोरंजन तक, यह फोन उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो अपने स्मार्टफोन से कुछ ज्यादा की उम्मीद रखते हैं। अपने खास लुक, बेहतरीन फीचर्स और सही कीमत के साथ, यह फोन लुक्स और परफ़ॉरमेंस दोनों में एक नया स्टैंडर्ड सेट करता है।
मोटो जी मैक्स नए एंड्रॉइड™ 16 के साथ आता है, जो एक साफ़, सहज और सुरक्षित सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है। उपयोगकर्ता गूगल जेमिनी की मदद से अपने काम आसानी से पूरे कर सकते हैं, जो उन्हें अधिक कुशलता से खोज करने, लिखने, सीखने, विचार-मंथन करने और दैनिक कार्यों को पूरा करने में मदद करता है। इस स्मार्टफोन में Moto Secure, थिंकशील्ड फॉर मोबाइल, साइड फिंगरप्रिंट अनलॉक और फेस अनलॉक भी शामिल हैं, जो सुरक्षा की कई परतें प्रदान करते हैं। भविष्य को ध्यान में रखकर निर्मित, moto g max 2 गारंटीड एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 3 साल के सुरक्षा अपडेट के साथ आता है, जो आने वाले वर्षों के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय स्मार्टफोन अनुभव सुनिश्चित करता है।
