नाबालिग लड़की से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया:मैहर में सब्जी लेने निकली थी; दो दोस्त पहाड़ी पर ले गए, 3 लोगों ने की वारदात

मैहर में 14 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल, नाबालिग लड़की को उसके दो दोस्त बाइक से पहाड़ी पर घुमाने ले गए थे। लौटते समय 3 लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। लड़की से अश्लील हरकत की। दोस्तों ने रोका तो उन्हें पीटा। इसके बाद तीन आरोपियों ने बारी-बारी से लड़के के साथ रेप किया।

पुलिस ने दो दोस्तों सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दो की तलाश जारी है। मामला शनिवार शाम का है।पुलिस के अनुसार, लड़की शनिवार शाम घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में उसके दो दोस्त मिल गए। वह उसे बाइक पर घुमाने के लिए पहाड़ी की तरफ ले गए। कुछ देर मंदिर में बैठने और आसपास घूमने के बाद जब तीनों लौट रहे थे तो रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।

आरोपियों ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब लड़की के दोस्तों ने इसका विरोध किया तो दो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान एक आरोपी लड़की को पहाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया।

इस दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। ग्रामीणों को देखते ही तीनों आरोपी मौके से भाग गए।ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को थाने ले गए। परिजनों को भी थाने बुलाया और पूछताछ के बाद दो दोस्तों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस लड़की को घुमाने ले जाने वाले उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

Spread the love