पल पल राजस्थान – हर्ष जैन
उदयपुर। उदयपुर जिले की कुराबड़ थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के मामले में मुख्य आरोपी साकरोदा निवासी शंभू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर राम सिंह की पुश्तेनी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को राम सिंह पिता भूर सिंह ने एक मामला दर्ज करवाया जिसमें बताया गया कि मुझे कुराबड रजिस्ट्री ऑफिस से पता लगा कि उसकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री होने वाली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शंभू सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शंभू सिंह और उसकी गैंग जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री और एग्रीमेंट कर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से शहर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।