ऋषभदेव के पास भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, तीन गंभीर घायल

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। उदयपुर ज़िले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर कल्लाजी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कार गुजरात के अंकलेश्वर से अजमेर जा रही थी, तभी ऋषभदेव के समीप यह भीषण दुर्घटना हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान पवन पटेल और नैना देवी के रूप में हुई है। तीन घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन तेज़ रफ्तार और सड़क पर नियंत्रण खोना इसका संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Spread the love