ईद का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

Udaipur News मुस्लिम समाज के पावन पर्व ईद को शहरभर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की और अमन-शांति की दुआ मांगी।

शहर की प्रमुख पलटन की मस्जिद में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और ईद की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। इस अवसर पर मिजोरम जिला कलेक्टर नमित मेहता और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

ईद के इस पावन मौके पर लोगों ने मिठाइयां बांटी, गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत का परिचय दिया। पूरे शहर में ईद का उल्लास देखने को मिला, और हर तरफ खुशी और भाईचारे का माहौल बना रहा।

Spread the love