शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:बैरिकेड्स पर चढ़कर की नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

अजमेर में शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रयागराज मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारे लगाते हुए बैरिकेड्स पर चढ़ गए।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने बताया- हिंदू धर्म की चार प्रमुख शंकराचार्य पीठों में से एक पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मुक्तेश्वर ‘आनंद माघ मेला 2026’ के दौरान प्रयागराज में संत और शिष्यों के साथ थे। वे धर्म रक्षा, गोरक्षा एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रहे थे।

जिला अध्यक्ष ने कहा- संगम से नाम के दौरान उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन के अधीन बलों ने शंकराचार्य के शिष्यों, संतों एवं साधुओं के साथ लाठीचार्ज, धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार किया। इस प्रकार की घटना केवल हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का भी उल्लंघन है। इसके विरोध में शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिए मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई

Spread the love