मुखयमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरविंद सिंह मेवाड़ को दी पुष्पांजलि, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिल संवेदनाएं जताई

पल पल राजस्थान / महावीर व्यास

उदयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। सीएम का डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर के भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
सीएम एयरपोर्ट से सीधे उदयपुर आए और यहां पर सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास पहुंचे जहां पर उन्होंने अरविंद सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने यहां अरविंद सिंह के पुत्र डा. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं परिवार से मिल कर संवेदनाएं जताई।
सीएम के साथ जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और उदयपुर शहर और देहात भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Spread the love